फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   lecture compition

भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन की इशानी ने मारी बाजी

Fri, 29 Apr 2016 06:47 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 29 Apr 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
lecture compition
कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में प्रतियोगिता के दौरान अव्वल रही छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्बल गार्डन जोगिंद्रनगर के प्रभारी डा. उज्ज्वल दीप शर्मा ने की।

विज्ञापन


पाठशाला के प्रधानाचार्य नागेंद्र ठाकुर ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। भाषण के वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मी सदन की इशानी प्रथम, इंदिरा सदन की अनिता ने द्वितीय, सरोजनी सदन की अंजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण के कनिष्ठ वर्ग में सरोजनी सदन की सलोनी ने प्रथम, लक्ष्मी सदन की श्रेया ने द्वितीय और पदमिनी सदन की संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


निबंध लेखन में नेहा ने प्रथम, श्रेया ने द्वितीय और तनुजा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में रुचि ने प्रथम स्थान हासिल किया। नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में शगुन प्रथम, शालिनी द्वितीय और आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में आरती प्रथम, नंदनी द्वितीय और नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में सुनीता प्रथम, पूनम द्वितीय और हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि कनिष्ठ वर्ग में शिल्पा प्रथम, हिमानी द्वितीय और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में राज्य शिक्षा अनुसंधान प्रशिक्षण एवं पर्यावरण परिषद के निर्देशानुसार पाठशाला में ईको क्लब की वार्षिक गतिविधियों के तहत राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रामचंद की अध्यक्षता में किया गया। ईको क्लब के प्रभारी पदम सिंह राणा ने भूमि मरुस्थलीकरण, भूमि अपरदन एवं सूखा विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रदीप प्रथम, अभिनव द्वितीय स्थान और संजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में अभय ने प्रथम, कार्तिक द्वितीय और काव्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में धर्मपाल प्रथम, विनीत द्वितीय और अजय तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में शिवम प्रथम, आर्यन द्वितीय और लकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रैली का शुभारंभ किया। इस मौके पर नरोत्तम कला अध्यापक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed