फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leave Rs 1500 and free electricity, give back our police post.

Mandi News: 1500 रुपये और मुफ्त बिजली रहने दो, हमारी पुलिस चौकी वापस दे दो

Sun, 11 Aug 2024 06:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 11 Aug 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Leave Rs 1500 and free electricity, give back our police post.
द्रंग की जनता ने रैली निकालकर और गाने गाकर प्रदेश सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। द्रंग पुलिस चौकी को पधर में बदलने के मामले को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रदेश सरकार को आक्रोश रैली और गानों के माध्यम से संदेश दिया है कि वे चाहे तो 1500 रुपये और मुफ्त की बिजली देना रहने दे, मगर उन्हें उनकी पुलिस चौकी वापस की जाए।

नाराज जनता इस मांग को लेकर सड़कों पर उतरी और स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान एवं युवा नेता शुभम शर्मा के नेतृत्व में युवाओं की बाइक रैली ग्राम पंचायत शिलग, पाली, मैगल, टांडू, तरयांबली सहित अन्य क्षेत्रों में निकाली। इस दौरान नारों के माध्यम से सरकार और विभाग को चेताया गया। वहीं ग्राम पंचायत टांडू के ही महिला मंडलों ने पुलिस चौकी के प्रांगण में गानों के जरिये सरकार को कहा है कि हमें 1500 या फ्री बिजली नहीं चाहिए, हमें हमारी चौकी वापस कर दो। उधर, महिला मंडलों का प्रदर्शन के तौर पर यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल भी हो रहा है। इस मौके पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए शुभम शर्मा ने कहा कि जब विभाग के पास लगभग 7 से 8 बीघा भूमि एवं कच्चा पक्का भवन यहीं वर्षों से था तो क्यों इसे पधर ले जाया गया। शुभम ने कहा कि यह सौतेला व्यवहार मात्र राजनीतिक मंशा को दर्शाता है, क्योंकि अभी जहां विभाग का अपना सरकारी भवन भी तैयार नहीं हुआ है तो इसे अस्थायी तौर पर पुराने तहसील कार्यालय में बदलने की क्या आवश्यकता थी। शुभम ने कहा कि अब हम सरकार या विभाग के पास नहीं जाएंगे, बल्कि जल्द चक्का जाम कर प्रदर्शन को उग्र करेंगे ताकि सरकार और विभाग हमारे क्षेत्र को पुलिस चौकी जल्द वापस लौटाए। बता दें कि द्रंग में पुलिस चौकी थी जो अपग्रेड होकर थाना बनी और उसका स्थानांतरण पधर कर दिया गया था। इस पर स्थानीय जनता ने नाराज़गी जताई थी और आज तक संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed