{"_id":"616c5da8e88d1735ed3bee0c","slug":"leave-of-firefighters-canceled-till-diwali-in-mandi-mandi-news-sml3875143128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली तक अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली तक अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
मंडी। दीपावली में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों को केंद्रों और उपकेंद्रों में अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलेभर में सौ से अधिक जवान दिन रात रोटेशन में केंद्रों और उपकेंद्रों में तैनात रहेंगे। कहीं से आग की घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, थुनाग, पधर, करसोग, सुंदरनगर और गोहर अग्निमशन केंद्रों एवं उपकेंद्रों में दिवाली के मद्देनजर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपकरणों और वाहनों को एकदम तैयार रखा गया है।
जिन शहरों में हाइड्रेंट की व्यवस्था है, वहां सर्वे करने के निर्देश दिए है। इससे यह पता चल सके कि सभी हाइड्रेंट दुरुस्त हैं या नहीं।
यदि किसी हाइड्रेंट में पानी की सप्लाई सुचारु न हो तो उसे समय रहते दुरुस्त किया जा सके। स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की एक निरीक्षण टीम के गठन की भी योजना है। मंडी जिले में आठ बड़े फायर टेंडर हैं। इनकी क्षमता 3500 से 10000 लीटर पानी की है। पांच छोटे वाहन टेंडर तथा पांच पोर्टेबल पंप भी आग की घटनाओं को काबू पाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
...
दीपावली तक अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जनता की सुरक्षा के चलते यह व्यवस्था लागू रहेगी। किसी आपात स्थिति में ही दमकल के जवानों को अवकाश मिल सकेगा। चौकियों के प्रभारियों को शहर के हाइड्रेंट का सर्वे करने के निर्देश दिए है। त्योहारी सीजन में आग की घटनाओं से बचने के लिए लोग चौकस और सावधान रहें।
-संजीव लखनपाल, कमांडेंट, गृहरक्षा विभाग
....
संभल कर करें हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग
कोरोनाकाल में बाजार में अल्कोहलयुक्त हैंड सैनिटाइजर की बिक्री हो रही है। इसमें आग पकड़ने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। पटाखे जलाने से पहले इसके इस्तेमाल से बचना लाभदायक रहेगा। अन्य कई छोटी मोटी सावधानियां हैं जिनका ध्यान रखने से हम सुरक्षित तरीके से त्योहार की खुशियां साझा कर सकते हैं।
...
इन बातों का रखें खास ख्याल
- पटाखे जलाते समय सूती कपड़े ही पहनें
- आतिशबाजी वाले स्थान पर दो बाल्टी पानी, बालू का इंतजाम करें
- बच्चे परिवार के बड़े लोगों की निगरानी में ही पटाखे जलाएं
- जहां तक संभव हो, ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करें
0000