फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Last time there were eight women councillors, this time there were 10 women councillors.

Mandi News: पिछली बार आठ, अब की बार 10 महिला पार्षद

Tue, 02 Jun 2026 03:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Last time there were eight women councillors, this time there were 10 women councillors.
नगर निगम में पांच पार्षदों ने फिर दर्ज की जीत, नौ नए चेहरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम में पिछले कार्यकाल के मुकाबले अब की बार अधिक महिला पार्षद होंगी। बीते कार्यकाल में 15 वार्डों वाली नगर निगम में आठ महिला जबकि सात पुरुष पार्षद चुनकर आए थे, लेकिन अब की बार 14 वार्डों में 10 महिला पार्षद नगर निगम की दहलीज लांघेंगी। केवल चार पुरुष पार्षद ही नगर निगम में पार्षद के रूप में होंगे। पिछले कार्यकाल के पांच पार्षदों ने दोबारा जीत हासिल की है। इनमें अलकनंदा हांडा, निर्मल वर्मा, वीरेंद्र सिंह आर्य, नेहा और सुमन ठाकुर शामिल हैं। शेष नौ नए चेहरों ने जीत हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले कार्यकाल में महापौर के रूप में कार्य करने वाली दीपाली जसवाल, वीरेंद्र भट्ट शर्मा और उप महापौर रहीं माधुरी कपूर ने चुनाव नहीं लड़ा है। इसलिए महापौर और उप महापौर की कुर्सी पर भी अब की बार नए चेहरे देखने को मिलेंगे।
नगर निगम के पहले और दूसरे कार्यकाल के पार्षद
साल 2021 साल 2026

खलियार
अलकनंदा हांडा (कांग्रेस) अलकनंदा हांडा (निर्दलीय),
..........
वार्ड नंबर-2 पुरानी मंडी,
वीरेंद्र (भाजपा) , सरिता हांडा (भाजपा),
.............
वार्ड नंबर-3 पड्डल,
सोमेश उपाध्यय (भाजपा), निर्मल वर्मा, भाजपा,
...............
वार्ड नंबर-4 नेला,
राजेंद्र मोहन (कांग्रेस), नर्वदा मोहन (कांग्रेस),
.............
वार्ड नंबर-5 मंगवाई,
योगराज (कांग्रेस), कृष्णा ठाकुर, भाजपा,
............
वार्ड नंबर-6 सन्यारढ,
वीरेंद्र सिंह आर्य (भाजपा), वीरेंद्र सिंह आर्य (भाजपा),

..........
वार्ड नंबर-7 तल्याहड़
सुदेश (भाजपा) 869 जीते, जितेंद्र कुमार, भाजपा,

..........
वार्ड नंबर-8 पैलेस कालोनी-1,
हरदीप सिंह (भाजपा), गुरदीप कौर, भाजपा,
..........
वार्ड नंबर-9 पैलेस कालोनी-2
सुमन ठाकुर (भाजपा), सुमन ठाकुर भाजपा,
.................
वार्ड नंबर-10 सुहड़ा :
नेहा (भाजपा) , नेहा (भाजपा),
................
वार्ड नंबर-11 समखेतर,
निर्मल वर्मा (भाजपा) जितेंद्र (भाजपा),
..........
वार्ड नंबर-12 भगवाहन,
माधुरी (भाजपा) , गगन कश्यप, भाजपा
..........
वार्ड नंबर-13 थनेहड़ा,
दीपाली जसवाल (भाजपा) रजनी शर्मा, भाजपा,
...
वार्ड नंबर-14 बैहना,
कृष्ण भानू (भाजपा) चुनाव नहीं,
...

वार्ड नंबर-15 दौहंदी,
अंजय कुमारी (कांग्रेस) रीता देवी, भाजपा,


...................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed