फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslides at many places due to rain; 18 roads including NH and 5 transformers closed

Mandi News: बारिश से कई जगह भूस्खलन<bha>;</bha> एनएच समेत 18 सड़कें और 5 ट्रांसफार्मर बंद

Tue, 23 Jul 2024 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Landslides at many places due to rain; 18 roads including NH and 5 transformers closed
जिले में सोमवार रात को हुई बारिश से भारी नुकसान, जगह-जगह भूस्खलन से 69 सड़कें और 185 ट्रांसफार्मर हुए थे बंद
विज्ञापन

विभाग ने 52 सड़कें और 179 बिजली ट्रांसफार्मर किए बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में सोमवार रात को हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जिलेभर में जगह-जगह भूस्खलन के चलते एनएच तीन मंडी-कोटली-धर्मपुर-जालंधर समेत 69 सड़क मार्ग बाधित रहे। एनएच पर कुम्हारडा के पास भारी भूस्खलन हो गया है। वहीं, 184 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। हालांकि दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद बोर्ड कर्मियों ने 51 मार्गों और 179 बिजली ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार अभी भी जिलेभर में 17 सड़कें और पांच बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रही हैं। बारिश के बाद सड़क मार्गों में पहाड़ी से पत्थर गिरने जैसी घटनाएं भी पेश आती रहीं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में जिलेभर में 6.29 करोड़ का नुकसान हुआ है।
सोमवार रात को हुई बारिश से एक कच्चे मकान और एक गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 24 घंटे में लोक निर्माण विभाग को जिलेभर में कुल 4.10 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। इसी तरह जल शक्ति विभाग को कुल 2.16 करोड़ और बिजली बोर्ड को 1.57 लाख रुपये नुकसान रिपोर्ट हुआ है। बरसात में अब तक जिलेभर में कुल 60.68 करोड़ रुपये का नुकसान रिपोर्ट हो चुका है। शाम छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार धर्मपुर डिवीजन में छह, पधर में छह, करसोग में तीन, सरकाघाट में दो सड़कें ठप हैं। इसके अलावा एक एनएच कुम्हारडा के पास ठप है। विद्युत बोर्ड डिवीजन सरकाघाट में एक, करसोग में तीन व धर्मपुर में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहा है। उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी व लेबर तैनात है। सभी तरह की स्थिति पर प्रशासन की नजर है।
विज्ञापन

बॉक्स


जोगिंद्रनगर में लोगों ने जागकर गुजारी रात
जाेगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में सोमवार आधी रात को तेज बारिश से नदियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। रणा खड्ड में पानी अचानक बढ़ जाने से आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई। जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों ने अपने घरों की बिजली भी जलाए रखी और बारिश बंद होने तक जागकर रात गुजारी। रात करीब दो बजे के बाद मौसम के हालात इस कद्र बिगड़े कि मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़कें भी तालाब बन गई। साईं बाजार, आदर्श कन्या पाठशाला, पुलिस थाना चौक, रेलवे स्टेशन के समीप बारिश का पानी तालाब बनकर बहने लगा। पानी के तेज बहाव के साथ मलबा भी आया। सरकाघाट सड़क पर गरोड़ू के समीप बारिश के पानी के तेज बहाव ने खूब तबाही मचाई। इधर मच्छयाल खड्ड भी जब आधी रात को उफान पर आ गई तो आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग की 45 सड़कों को 1.25 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स


कुम्हारडा में भारी भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किलें
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे एनएच सहित क्षेत्र की दो दर्जन से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई है, जिन्हें खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग जुट गया है और अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया है। वहीं, एनएच तीन जालंधर मंडी वायां धर्मपुर कोटली कुम्हारडा के पास भारी भूस्खलन होने के कारण यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है। इसे खोलने में काफी समय लग सकता है। पीडब्ल्यूडी मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता ई. विवेक शर्मा ने बताया कि मूसलाधार वर्षा से विभाग को दो दिन में करीब 1 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि एनएच कुम्हारडा के पास भूस्खलन से बंद है। मौके पर मशीनरी लगाई गई है। जल्द एनएच बहाल होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed