फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide on Thalaut-Chalot road, road damaged at three places

Mandi News: थलौट-चलौट मार्ग पर भूस्खलन, तीन जगह सड़क हो गई क्षतिग्रस्त

Wed, 20 Aug 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Landslide on Thalaut-Chalot road, road damaged at three places
पंडोह के समीप डयोड में धंसे हुए एनएच से गुजरते वाहन। संवाद
बालीचौकी (मंडी)। थलौट-चलौट सड़क पर सोमवार को भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ दरकने से सड़क को तीन स्थानों पर बड़ा नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पहाड़ी दरकती देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 5ः00 बजे पहले छोटे पत्थर गिरे और थोड़ी ही देर बाद पूरा पहाड़ दरक गया। उस समय न तो वाहन गुजर रहे थे और न ही राहगीर मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि यह हादसा दिन में होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, क्योंकि इस मार्ग से ग्रामीण और बच्चे अक्सर आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन

भूस्खलन से सड़क दो स्थानों पर पूरी तरह बाधित हो गई, जबकि पास की मुराह सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ओम भारद्वाज ने बताया कि मशीन और मल्टी-टास्क वर्कर उसी समय उस मार्ग से गुजरने वाले थे, लेकिन भूस्खलन पहले हो गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बालीचौकी देवी राम ने कहा कि क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत आता है। जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सड़क को तीन स्थानों पर भारी नुकसान पहुंचा है। विभाग ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed