फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide on Galu-Gharon road cuts off access to 5 villages; house collapses in Ladbharol.

Mandi News: गलू-घरोण सड़क पर भूस्खलन से 5 गांवों का संपर्क कटा, लडभड़ोल में मकान गिरा

Sat, 15 Aug 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Landslide on Galu-Gharon road cuts off access to 5 villages; house collapses in Ladbharol.
लोक निर्माण विभाग की 7 सड़कों को 50 लाख से अधिक की क्षति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोपा पधर पंचायत के तहत गलू-घरोण-भटवाड़ सड़क पर भूस्खलन से भारी मलबा और चट्टानें गिरने के कारण गलू, घरोण, भटवाड़, बस्सी और मझारनू गांवों का सड़क संपर्क ठप हो गया है। यातायात बाधित होने से स्कूली बच्चों, दैनिक यात्रियों और मरीजों को परेशानी हो रही है। पंचायत उपप्रधान राकेश और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

लडभड़ोल के खदर गांव में बारिश के कारण प्रताप सिंह का रिहायशी मकान ढह गया। राजस्व विभाग ने मौके का निरीक्षण कर करीब एक लाख रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया है। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने बताया कि पटवारी व फील्ड टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बैजनाथ, जोगिंद्रनगर और पधर सब-डिविजन की सात प्रमुख सड़कों पर ल्हासे गिरने से 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सड़कें बहाल करने के लिए जेसीबी और विभागीय टीमें तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed