फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide near seven miles, traffic disrupted for two hours

सात मील के पास भूस्ख्लन से दो घंटे तक यातयात प्रभावित

Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Landslide near seven miles, traffic disrupted for two hours
सराज घाटी के थुनाग में नाले के पानी को रिहाशी मकान में घुसने से रोकते हुए परिवार के सदस्य व राहत कर - फोटो : Mandi
मंडी/थुनाग। जिले में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कों पर सफर जोखिम भरा हो चुका है। शनिवार को दिन भर मौसम खराब रहा। भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली एनएच सात मील के पास दोपहर 12 से दो बजे तक दो घंटे के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशानी हुई। जिले में कई जगह तेज बारिश का पानी घरों और दुकानों में जा घुसा। इससे नगदी फसलों को भी नुकसान हुआ है। शनिवार दोपहर दो बजे थुनाग बजार के साथ लगते खमरार नाला उफान पर आ गया। थुनाग बाजार के साथ लगते अजय कुमार और गुलाब सिंह के घरों में पानी और मलबा घुस गया। इससे घर रखा कीमती सामान को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं तुलाराम पुत्र कन्यारू गांव खमरार का ग्रीन हाउस बारिश में ध्वस्त हो गया। किसान चुन्नी लाल की आलू की फसल, राम सिंह की फूलगोभी और सेब के कई पौधे बाढ़ की चपेट में आने से तबाह हो गए। तुलेराम ने परिवार के पालन-पोषण करने के लिए ग्रीन हाउस लगाया था। उन्होंने इस पर करीब पांच लाख रुपये का निवेश किया। बाढ़ आने से पॉलीहाउस ध्वस्त हो गया। बैहना में फोरलेन के निर्माण के चलते एक मकान में दरारें आ गईं। डीसी अरिंदम चौधरी का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नियमानुसार राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के निर्माण में बरती जा रही कोताही
थुनाग (मंडी)। खमरारनाला उफान पर है। लोगों का आरोप है कि रैनगलू हेलीपैड से तांदी गांव के लिए सड़क का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। मलबा नाले के किनारे फेंका जा रहा है। बारिश के पानी से मलबा लोगों के घरों में घुस रहा है। 2009 में भी यह नाला काफी तबाही मचा चुका है। लोग इससे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed