फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide is happening in Shilh village of Shegli Panchayat

Mandi News: शेगली पंचायत के शिल्ह गांव में हो रहा भूस्खलन

Fri, 08 Aug 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 08 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Landslide is happening in Shilh village of Shegli Panchayat
मंडी। उपतहसील कटौला के तहत आने वाले शिल्ह गांव पर खतरा मंडरा गया है। दो दिन पहले भारी बारिश के बाद गांव के ऊपर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे आधा दर्जन घरों पर खतरा मंडरा गया है साथ ही बगीचे भी बह गए हैं। लोगों ने घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर दिया है। स्थानीय पंचायत ने इस गांव को डेंजर जोन करार देकर इसकी रिपोर्ट उपतहसील कटौला में राजस्व विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन

शिल्ह गांव के नीचे से बह रही खड्ड से भू कटाव हो रहा है। दूसरी ओर पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश की वजह से पहाड़ी भी दरकना शुरू हो गई है। पहाड़ी से मलबा व चट्टानें खिसक रही है। देवकी नंदन का बगीचा पहले ही भूस्खलन की चपेट में आने से जमीन समेत बह गया है। अब उसके घर पर भी खतरा मंडरा गया है। इसके अलावा संत राम, रामू उत्तम चंद, लीलावंती, लालमन के घरों पर भी खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार तक लोग जाग कर रातें काट रहे थे लेकिन वीरवार को स्थिति अधिक खराब हो गई। अब मलबा व चट्टानें घरों को तहस नहस करने पर आमादा हो गई हैं। पंचायत शेगली के उपप्रधान ने गांव में पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने को कहा है। कुछ लोग अपने नजदीकी रिश्तेदारों के घरों में रात काटने के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस वजह से शिल्ह गांव को खतरा पैदा हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। टेंट की व्यवस्था की जा रही है। राजस्व विभाग को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
-छप्पे राम, उपप्रधान, ग्राम पंचायत शेगली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed