फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide happening on the side of the road in Khurahal of Salapad

Mandi News: सलापड़ के खुराहल में सड़क के किनारे हो रहा भूस्खलन

Sun, 10 Aug 2025 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Landslide happening on the side of the road in Khurahal of Salapad
जमीन को नुकसान पहुंचने से ग्रामीणों की बढ़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी के खुराहल गांव में सड़क के किनारे भूस्खलन होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से भूस्खलन रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब एक वर्ष पहले सड़क के चौड़ीकरण के लिए कटिंग की गई थी। विभाग की लापरवाही के कारण अब तक उस स्थान पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी मोहित, रजनीश, रामलाल ने बताया कि हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से उस क्षेत्र में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे स्थानीय निवासियों राम लाल और अमर सिंह की जमीन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार विभाग को रिटेनिंग वॉल बनाने के लिए मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में नुकसान और भी बढ़ सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि सुंदरनगर मंडल की सड़कों की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। बरसात के बाद प्राथमिकता से सड़कों को ठीक करने का काम शुरू हो जाएगा। उपरोक्त सड़क की रिपोर्ट संबंधित एसडीओ से तलब की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed