फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   land sliding in distt mandi, road, home destroyed

भूस्खलन से छह मकानों को नुकसान, कई सड़कें बंद

Sat, 06 Aug 2016 10:21 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 06 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
land sliding in distt mandi, road, home destroyed
पधर क्षेत्र के बथेरी गांव में भारी बारिश से लोगों के घरों में घुसा मलबा। - फोटो : अमर उजाला

बरोट/लडभड़ोल/धर्मपुर (मंडी)। जिलाभर में बीती रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों में ल्हासे गिरने से यातायात बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी लगा कर यातायात बहाल कर दिया। लडभड़ोल-सांडापतन सड़क में तैण गांव के पास जमीन धंसने से सड़क बंद रही। लडभड़ोल सड़क पिहड गांव के पास ल्हासे गिरने से यातायात के लिए बाधित रही। लोनिवि के जेई त्रिलोक चंद ने बताया कि सड़क शाम तक खोल दी जाएगी। भारी वर्षा से बैजनाथ-कांडापतन सड़क खद्दर के पास और गागल-सिमस सड़क बराड़ गांव के पास बंद रही। जिसे बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन


बरोट क्षेत्र के चोहारघाटी और छोटा भंगाल में लगातार बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मुख्य सड़क घटासनी-बरोट देवता ढांक के पास सड़क धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बरोट मियोट सड़क भी छोटी जझरबाड के पास नागर नाला में भारी चट्टानें गिरने से पूरी तरह बंद हो गई है। बरोट से 6 किलोमीटर दूर बरधान पंचायत के कल्होग गांव में बारिश के दौरान रात को हुए भूस्खलन से छह मकानों के चार कमरों और शौचालयों को नुकसान हुआ है। जबकि छह रिहायशी मकानों को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। गांव की पेयजल लाइन भी टूट गई। साथ ही रास्ते बंद हो गए।
विज्ञापन

   

स्थानीय निवासी मौजी राम, लक्ष्मी चंद, प्रेम चंद, श्याम, कली राम के परिवारों के 4 कमरे, 6 शौचालय, पांच बाथरूम तथा अन्य संपत्ति को भूस्खलन से नुकसान हुआ है। टिकन उपतहसील के फील्ड काननूगो गौतम वर्मा, हलका पटवारी प्रेम चंद ने कहा कि इस भूस्खलन से लगभग 5 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभावित छह परिवारों को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। धर्मपुर क्षेत्र में बारिश से खड्डों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। ब्यास नदी व सोन खड्ड के संगम स्थल कांढापतन में पर्यटन विभाग की ओर से लोगों के बैठने के लिए बनाए शेड पानी में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed