{"_id":"6155fa748ebc3e2bdd0d87b5","slug":"land-marked-for-atal-adarsh-school-in-kotli-area-mandi-mandi-news-sml3857191156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटली क्षेत्र में अटल आदर्श स्कूल के लिए जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटली क्षेत्र में अटल आदर्श स्कूल के लिए जमीन चिह्नित
विज्ञापन
अटल आदर्श विद्यालय के लिए कोटली क्षेत्र में जमीन का निरीक्षण करती संयुक्त टीम।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में अटल आदर्श विद्यालय को लेकर संयुक्त विभागीय टीम ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए टीम ने सदर के कोटली क्षेत्र में दो स्थानों को चिह्नित किया है। एक स्थान कोटली के धन्यारा की हवाणी तथा दूसरा कोटली के धरवान में साइट का निरीक्षण किया। संयुक्त टीम में एसडीएम सदर, राजस्व, वन, लोक निर्माण, जलशक्ति विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
मंडी जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में अटल आदर्श विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा। इसी कड़ी में सदर क्षेत्र में बनने वाले स्कूल के लिए साइट देखी गई है। अटल आदर्श विद्यालय के लिए कम से कम पच्चीस बीघा जमीन की दरकार रहेगी।
खुशी की बात यह है कि दोनों साइट में अटल आदर्श विद्यालय के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध है, लेकिन इस बारे अंतिम फैसला अभी लेना बाकी है। मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मढ़ी तथा नाचन विधानसभा क्षेत्र के गडाहरी में अटल आदर्श विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य जोर शोर से जारी हो गया है। गागल समेत अन्य स्थानों पर भी शिक्षा विभाग ने जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
...
सदर क्षेत्र के कोटली में संयुक्त विभागीय टीम ने दो साइट का निरीक्षण कर लिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद ही इस बारे में कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।
-अमरनाथ राणा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी