{"_id":"5703f2f04f1c1bd11cc813bc","slug":"laghu-shivratri-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु शिवरात्रि मेले को राज्यस्तरीय बनाने के होंगे प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु शिवरात्रि मेले को राज्यस्तरीय बनाने के होंगे प्रयास
मंडी।
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर देव मेले के समापन पर निकली जलेब में देवी-देवताओं के साथ शिरकत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि के नाम से प्रसिद्ध पांच दिवसीय जिलास्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन पर चौहारघाटी के बड़ादेव हुरंग नारायण और देव पशाकोट की अगुवाई में वाद्य यंत्रों की धुनों पर रामलीला ग्राउंड से बाजार होते हुए मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शोभायात्रा से पहले उन्होंने देव हुरंग नारायण की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को मेले के समापन पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जोगिंद्रनगर देव मेले के आयोजन से ग्रामीण संस्कृति एवं देव परंपरा की झलक देखने को मिलती है। इस मेले को राज्यस्तरीय दर्जा प्रदान करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने मेलों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्रदान करके मेलों का संरक्षण एवं संवर्द्धन किया है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि इस बार देवता मेले में 125 देवी-देवताओं का आगमन हुआ। मेले में आने वाले देवी-देवताओं के नजराने को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
कहा कि जोगिंद्रनगर में भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही विकास कार्य होते रहे हैं। ऊहल जल विद्युत परियोजना के तृतीय चरण का कार्य जल्द ही पूरा कर विद्युत उत्पादन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने स्मारिका का भी विमोचन किया ।
हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।
एसडीएम एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल चौहान ने मेला आयोजन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, राकेश चौहान, रंजन शर्मा, द्रंग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेख राम, महासचिव भूप सिंह धरवाल, प्रवक्ता कामेश्वर चौहान, महासचिव नरेश कुमार व अजय ठाकुर आदि मौजूद थे।