{"_id":"faaf8d60f84b0a91e0cbbecee1cc70e5","slug":"lady-committed-sucide-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने की आत्महत्या पति को पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने की आत्महत्या पति को पुलिस हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो नेरचौक (मंडी)।
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम सात बजे मृतका के बड़े बेटे करण ने गौशाला में मां को फंदे से लटके हुए देखा। उसने इस बात की सूचना पड़ोसियों व गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा। मृतका के पिता मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी जमना देवी (32) का पति उसे रोजाना प्रताड़ित करता था। उन्होंने कहा कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस बुधवार को आरोपी पति को अदालत में पेश करेगी। एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन