{"_id":"66e181cd32836b48340addf6","slug":"lack-of-paved-road-ambulance-unable-to-reach-drubbal-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135436-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पक्की सड़क का अभाव, द्रुब्बल तक नहीं पहुंच पा रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पक्की सड़क का अभाव, द्रुब्बल तक नहीं पहुंच पा रही एंबुलेंस
Thu, 12 Sep 2024 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
द्रुब्बल पंचायत की दलित बस्ती के लिए आठ साल पहले बनी सड़क। अब इसने नाला का रूप धारण कर लिया है।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की द्रुब्बल पंचायत में पक्की सड़क के अभाव में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के कई गांवों में सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण गंभीर मरीजों को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। यह स्थिति खासकर दलित बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण बन गई है।
ग्रामीणों के अनुसार उन्हें मीलों पैदल चलने के बाद बस सुविधा मिलती है। मगर सड़क की दयनीय स्थिति के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बसौटी रोपडू दलित बस्ती की सड़क लगभग आठ साल पहले बनाई गई थी। मगर अब यह सड़क गड्ढों में बदल गई है। ग्रामीणों ने कहा कि बताया कि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण अब यह नाले में तब्दील हो गई है, जिससे उन्हें घर का राशन और अन्य जरूरी सामान सिर पर उठाकर लाना पड़ रहा है।
वहीं, द्रुब्बल पंचायत के उप प्रधान रवि सिंह ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की देखरेख में पूरा किया जाए, तो इससे ग्रामीणों को परिवहन निगम की बस सेवा और एंबुलेंस सेवा का भी लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब स्थानीय प्रशासन हस्तक्षेप करेगा। इस लंबित मांग को ग्रामसभा में उठाकर जिलाधीश से बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि सड़क की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से विचार-विमर्श किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा लिखित प्रस्ताव सौंपे जाने के बाद स्थानीय प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा। फील्ड रिपोर्ट मांगी जा रही है, ताकि समस्या का ठोस समाधान निकाला जा सके।