फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kunhu becomes the first tobacco-free village of Karsog development block

Mandi News: विकास खंड करसोग का पहला तंबाकू मुक्त गांव बना कुन्हू

Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kunhu becomes the first tobacco-free village of Karsog development block
करसोग (मंडी)। प्रदेश सरकार के तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत विकास खंड करसोग की ग्राम पंचायत बगैला के कुन्हू गांव को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। तंबाकू नियंत्रण नियमावली के अनुसार इस गांव ने 160 में से 149 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि स्थानीय प्रधान खुशी राम, महिला स्वास्थ्यकर्ता कला देवी और करसोग अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की टीम ने की। टीम द्वारा किए गए आकलन के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान और खंड विकास अधिकारी करसोग ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र जारी कर कुन्हू गांव को करसोग खंड का पहला तंबाकू मुक्त गांव घोषित किया।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. चौहान ने ग्राम प्रधान और गांववासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed