फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kovid's knock in Mandi, one case after one month

Mandi News: मंडी में कोविड की दस्तक, एक माह बाद एक मामला

Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kovid's knock in Mandi, one case after one month
मंडी। करीब एक माह के बाद मंडी में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। बुधवार को मंडी सदर से एक पाजिटिव मामला सामने आया है। रोजाना करीब तीस से चालीस कोविड टेस्ट लिए जा रहे हैं। वहीं, कोरोना के मामलों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सभी बीएमओ को अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित रोगियों की निगरानी के लिए कहा गया है और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पतालों में वेंटिलेटर, मास्क और पीपीई किट का ब्योरा मांगा गया है। वहीं, जिला में एकमात्र कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल भंगरोटू में तैयारियों का जायजा ले लिया है, ताकि आपातस्थिति में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

वहीं विभाग ने लोगों को कोरोना के लक्षण आने पर तुरंत टेस्ट करवाने की एडवाइजरी भी जारी कर दी है, जबकि लोगों को फिर एक बार मास्क पहनने का आग्रह भी महकमे ने किया है। हालांकि सरकार और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए हैं, लेकिन लोगों को कोरोना से बचाव का आग्रह विभाग की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की स्थिति
कुल संक्रमित 43025
मौतें 515
स्वस्थ हुए 42528
एक्टिव 1
यह है व्यवस्था
जिला में कोरोना से निपटने के लिए भंगरोटू मेक शिफ्ट अस्पताल को खास रूप से तैयार किया गया है। 118 बेड वाले अस्पताल में हर बिस्तर पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा है। इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पांच सौ रोगियों को भर्ती करने की क्षमता है, जबकि जोनल अस्पताल मंडी, सुंदरनगर, रत्ती, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, करसोग आदि अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर रातों रात कोविड मरीजों के लिए व्यवस्थित किया जा सकता है। इन सभी अस्पतालों में कोविड प्लांट भी है। वहीं जिला में 2500 से अधिक छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर भी मौजूद है, जबकि 4000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी विभाग के पास पड़े हैं।
छह लाख को नहीं लगी है प्रिकाशनरी डोज
मंडी में करीब आठ लाख लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लग चुकी है, लेकिन प्रिकाशनरी डोज लगाने में मंडी के लोग काफी पीछे हैं। आठ में से करीब दो लाख ने ही एहतियातन डोज लगाई है। वीरवार को होने वाली बैठक के दिशा निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग एहतियातन लगाने का अभियान फिर से छेड़ सकता है।

कोरोना की आपातस्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल प्रशासन के पास पीपीई किट समेत आवश्यक सामान पूर्ण रूप से उपलब्ध है। ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था अस्पताल में की गई है। वर्तमान में भी सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट है और रोगियों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। जिला भर में कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। सब सेंटर तक सभी को अलर्ट कर दिया गया है। ऑक्सीजन से लेकर दवाओं की पूर्ति भी कर दी गई है। लोगों से आग्रह है कि वे मास्क का प्रयोग करें और लक्षण आने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाएं।
डा देवेंद्र शर्मा, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed