फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kotli-Delhi bus route not restored, anger among people

कोटली दिल्ली बस सेवा नहीं हुई बहाल, लोगों में बढ़ रहा रोष

Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kotli-Delhi bus route not restored, anger among people
कोटली (मंडी)। क्षेत्र के लोगों को परिवहन सेवाओं के नाम पर मिलने वाली एकमात्र रात्रि और लंबी दूरी की बस सेवा लगभग एक साल से बंद है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों की पुरजोर मांग के बावजूद कोटली से दिल्ली के लिए चलने वाली बस सेवा परिवहन निगम की ओर से बहाल नहीं की जा रही है, जबकि निगम के उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मंडी डिपो को नई बसों की पहली खेप मिलने पर ही यह बस सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। लोगों का कहना है कि मंडी में एचआरटीसी डिपो में दो एसी बसों समेत 5 नई बसें मुहैया करवाई गई हैं लेकिन कोटली की जनता के हिस्से में एक भी बस नहीं आई है।
स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त मेजर बीएस भारद्वाज का कहना है कि समूचे तुंगल क्षेत्र में हर तीसरे घर से एक व्यक्ति भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। ऐसे में आए दिन फौजी भाइयों को अपने सेवा स्थल आने-जाने के लिए लंबी दूरी की बस सेवा की दरकार रहती है। कोटली से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा उनके लिए एक वरदान साबित हो रही थी।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान बंद बस सेवा के बहाल ना होने से फौजियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल के प्रधान थलिया राम ने कहा कि कोटली के व्यापारियों का सामान लाने ले जाने के सिलसिले में अकसर दिल्ली जाना लगा रहता है। यदि यह बस सेवा बहाल हो जाती है तो व्यापारियों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा समाजसेवी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बस सेवा बहाल किए जाने की शिकायत उनकी ओर से 1100 नंबर पर दर्ज की गई है। अब तक समाधान नहीं किया गया है। पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार ने बताया कि बस सेवा को बहाल किए जाने की मांग को लेकर अनेकों प्रतिनिधिमंडल परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं।
इस संबंध में परिवहन निगम के मंडी कार्यालय में तैनात क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल चंद शर्मा का कहना है कि इसी माह के अंत तक कोटली से दिल्ली बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।

मंडी-कोटली-जोगिंद्रनगर बस सेवा बहाल
मंडी से कोटली होकर जोगिंद्रनगर चलने वाली बस पिछले कुछ हफ्तों से बंद कर दी गई थी, क्योंकि इस रूट पर सड़क को पक्का करने का काम किया जा रहा था। अब जबकि लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बस सेवा बहाल कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मंडी से दोपहर बाद 2:00 बजे चलने वाली मंडी-कोटली- जोगिंद्रनगर सेवा मंगलवार 5 जुलाई से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed