फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Knowledge-Science Committee will run a campaign against evils

Mandi News: बुराइयों के खिलाफ ज्ञान-विज्ञान समिति चलाएगी अभियान

Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Knowledge-Science Committee will run a campaign against evils
मंडी। हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति ने बुधवार को विभिन्न खंडों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मनाया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति ने विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेशभर के सभी खंड इकाइयों द्वारा स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से आम जनता के साथ संवाद किया जाएगा। इसके माध्यम से विभिन्न सामाजिक बुराइयों जैसे अंधविश्वास, छुआछूत, दहेजप्रथा, असमानता, नशा जैसी बुराइयों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। समिति नुक्कड़ नाटकों और गीतों से भी युवाओं में बढ़ते नशे और उससे व्यक्ति व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगी। सीवी रमन की याद में बल्ह में कांता शर्मा, मंडी में चंद्रावति, सुंदरनगर में देवेंद्रा, गोपालपुर रोशनी, बालीचौकी में मोहन भारती, सिराज में खूबे राम और गोहर में लालमन की अगुवाई में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed