फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   KK Saklani met traders in Ladbhadol.

Mandi News: लडभड़ोल में व्यापारियों से मिले केके सकलानी

Sun, 23 Aug 2026 04:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
KK Saklani met traders in Ladbhadol.
लडभड़ोल (मंडी)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक केके सकलानी ने रविवार को अपने पहले दौरे पर लडभड़ोल व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन से शिष्टाचार भेंट की। व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र सोनी सहित व्यापारियों और टैक्सी यूनियन ने उनका स्वागत किया। सकलानी ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि लडभड़ोल से उनका गहरा नाता है और यहीं उनकी स्कूली शिक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाने तथा सरकार तक उनकी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रवासियों से दलगत राजनीति और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर लडभड़ोल की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होने की अपील की। व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र सोनी ने सकलानी को अहम जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और केंद्र सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed