फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kite competition will be held in Mandi on 2nd

Mandi News: मंडी में दो को होगी पतंग प्रतियोगिता

Fri, 31 Jan 2025 03:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Kite competition will be held in Mandi on 2nd
मंडी। नगर निगम मंडी दो फरवरी को बसंत पंचमी पर पुराने पड्डल मैदान में पतंग महोत्सव मनाएगा। महोत्सव रैंकर वैली क्लासेस जेल रोड की ओर से प्रायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक पतंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता को देखते हुए शहरवासी परंपरागत व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों की ओर से मंडी के प्रसिद्ध परंपरागत व्यंजन सिडू, कचौरी, गलगल का छाछा आदि के स्टाल लगाए जाएंगे। पतंग प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चे और इससे ऊपर किसी भी आयु वाले स्त्री और पुरुष हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

विजेताओं को नकद राशि प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को अपनी पतंग, मांझा (डोर) लानी होगी। चाइनीज डोर और प्लास्टिक की पतंग मान्य नहीं होगी। 16 वर्ष से कम आयु वालों को अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा। दोनों श्रेणियों के विजेताओं को प्रथम स्थान पर 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर 1500 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1100 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। पतंग महोत्सव के लिए खेल परिषद मंडी और संवाद कला मंच के अध्यक्ष गौरव शर्मा भी विशेष सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कार्यक्रम को करवाने का मुख्य उद्देश्य पुरानी परंपरा को संजोना और युवाओं को नशे से हो रहे दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। युवा अधिकतर मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैंं। प्रतियोगिता में पतंगबाजी में माहिर शहरवासी चाहे तो निर्णायक मंडल में शामिल हो सकते हैं।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed