फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kirtan Durbar in Mandi Gurdwara,ragh jathas. mandi gurudwara, himachal news, cultural news

मंडी में रागी जत्थों ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

Wed, 20 Jan 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Kirtan Durbar in Mandi Gurdwara,ragh jathas. mandi gurudwara, himachal news, cultural news
मंडी गुरुद्वारा में गुरु की महिमा का गुणगान सुनती साध संगत। - फोटो : Mandi
मंडी।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा पड्डल में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के जन्मोत्सव पर कीर्तन दरबार सजाया गया। इससे पूर्व सुबह दस बजे गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का भोग लगा। गुरुद्वारा में 11 से तीन बजे तक कीर्तन दरबार में चंबा से आए रागी जत्थों ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया।
रात सात से साढ़े नौ बजे तक कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्वस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह आयोजन सूक्ष्मरूप से मनाया गया।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह के जन्मोत्सव पर 14 से 19 जनवरी तक शहर में हर रोज प्रभात फेरी के साथ संगत की ओर से गुरु की महिमा का बखान किया गया। अंतिम प्रभात फेरी पर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ अमृतवेला नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद पाल सिंह भाटिया ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिवस गुरुद्वारा में विधि विधान के साथ मनाया गया। इसमें रात साढ़े नौ बजे तक रागी जत्थों ने कीर्तन दरबार सजाया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed