फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kirtan Darbar organised on the occasion of Prakashotsav of Guru Nanak Dev

Mandi News: गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

Tue, 04 Nov 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organised on the occasion of Prakashotsav of Guru Nanak Dev
मंडी में गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरू महिमा का गुणगान करते सिक्ख समुदाय के लोग। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान से विशेष दरबार सजा। इस दौरान गुरुद्वारा में चल रहे अखंड पाठ में समुदाय के सैकड़ों लोगों ने शीश नवाजा। मंगलवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि सिखों के धार्मिक गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह है।
विज्ञापन

इधर सनातन धर्मसभा मंदिर जोगिंद्रनगर में चल रही विशेष पूजा-अर्चना में महिलाओं का अखंड भजन कीर्तन जारी है। बुधवार को क्षेत्र के इस दोनों धार्मिक स्थलों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा जाएगा। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अखंड पाठ के भोग के बाद गुरु का अटूट भंडारा भी गुरुद्वारा में चलेगा।
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सिख समुदाय के साहिब सिंह ने जोगिंद्रनगर में अपने पंजाबी रेस्तरां में बुधवार को महज 13 रुपये में पंजाबी परांठा, बर्गर और मोमो के जायके से आम लोगों को लाभान्वित करने का एलान किया है। मंगलवार को साहिब सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ग के लोगों को नूडल्स आवैर आलू टिक्की का स्वाद भी महज 13 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed