फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Keeping youth away from drugs is the biggest challenge today: Dr. Veena

युवाओं को नशे से दूर रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती: डॉ. वीना

Wed, 15 Oct 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Keeping youth away from drugs is the biggest challenge today: Dr. Veena
धर्मपुर/संधोल (मंडी)। धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति और हिमाचल ज्ञान विज्ञान एवं साक्षरता समिति ने संधोल स्थित आईटीआई और कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य स्रोत व्यक्ति डॉ. वीना राठौर ने कहा कि युवाओं को सिंथेटिक और अन्य नशों से दूर रखना आज समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। धर्मपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी नशा तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकना अब प्राथमिकता बन गया है। इसके लिए राज्य स्तर पर 40 से अधिक संस्थाएं एकजुट होकर कार्य कर रही है। आईएएस अधिकारी दीपक शानन की अगुवाई में राज्य स्तरीय मंच गठित किया गया है।
विज्ञापन

इसी तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भूपिंदर भूप्पी की अगुवाई में धर्मपुर क्षेत्र में अभियान समिति बनाई गई है। समिति की सचिव सुनीता बिष्ट ने बताया कि अभियान के तहत कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 16 अक्तूबर को आईटीआई पपलोग और सरकाघाट कॉलेज 17 अक्तूबर को धर्मपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। 14 नवंबर को चोलथरा में आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संधोल निवासी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल दिनेश जम्वाल को अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया। संधोल क्षेत्र में पूर्व सैनिक लीग और महिला मंडलों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed