फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kaul singh starts polio abhiyan

मंडी में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने पिलाई पोलियो ड्रॉप्स

Sun, 17 Jan 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी।
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी। Updated Sun, 17 Jan 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के पहले चरण का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी में शिशु को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 0-5 वर्ष तक के 7 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


 हर वर्ष दो चरणों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक की पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पल्स पोलियो अभियान के लिए 5,896 बूथ स्थापित किए गए। राज्य में 21 फरवरी, 2016 को दूसरे चरण में पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। प्रदेश भर की तरह मंडी जिला में भी 0-5 वर्ष आयु वर्ग के 83,202 बच्चों को पोलियो अभियान के तहत लाया गया है।
विज्ञापन


सभी बच्चों को स्वास्थ्य कर्मी पल्स पोलियो की खुराक पिलाएंगे। जिसके लिए जिला में 1,103 पोलियो बूथ के अतिरिक्त 13 मोबाइल बूथ भी स्थापित किए गए हैं। इन बूथों में स्वास्थ्य विभाग के 4,412 कर्मी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। जिला में इस अभियान की निगरानी के लिए 219 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बच्चों की पहचान स्वास्थ्य कर्मी अगले दो दिन घर-घर जाकर करेंगे और उन्हें घर पर ही पोलियो की खुराक पिलाएंगे। पूरे प्रदेश के 0-5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र में हो, प्रवासी मजदूर, झुगी-झोपड़ियों में रहने वाले हो या दूरदराज क्षेत्रों के निवासी हों, सभी को दो बूंद पोलियो की पिलाई जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देस राज शर्मा, डॉ. जोगेन्द्र ठाकुर, डॉ. अनुराधा, जिला कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर ठाकुर, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्या चंपा ठाकुर सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed