Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kartik and Kashish emerged victorious in the 100-meter race.

Mandi News: 100 मीटर दौड़ में कार्तिक और कशिश ने मारी बाजी

Tue, 03 Nov 2026 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
Kartik and Kashish emerged victorious in the 100-meter race.
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय वार्षिक एथलेटिक मीट
मंडी। पड्डल मैदान में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट के पहले दिन सोमवार को 100 मीटर दौड़ में सुंदरनगर के कार्तिक शर्मा विजेता बने। कुल्लू के रोहन द्वितीय और कुल्लू के ही शुभम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की 100 मीटर दौड़ जोगिंद्रनगर की कशिश ने जीती। जोगिंद्रनगर की मीनाक्षी दूसरे और कुल्लू की ललिता देवी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के ईशान ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी स्पर्धा में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के प्रथम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुल्लू महाविद्यालय के पुष्पराज तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ कुल्लू महाविद्यालय की अंजलि ठाकुर ने जीती। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की वर्तिका दूसरे स्थान पर रहीं। जोगिंद्रनगर महाविद्यालय की अंशिका चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पड्डल मैदान में वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने किया। इस अवसर पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी का परिसर खेल भावना से सराबोर दिखा।
एनसीसी वायु सेना विंग के फ्लाइट कमांडर एवं एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट हुआ। एनसीसी कैडेट्स और सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 15 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने एथलेटिक्स मीट का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है। इस दौरान पेरेंट्स-टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र राणा, अंजू पाठक, राजकुमार ठाकुर, डॉ. मोनिका पंचानी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संजय ठाकुर और डॉ. बनिता सकलानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed