फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Karsog LPG agency first in the state in biometric e-KYC

Mandi News: बायोमीट्रिक ई केवाईसी में करसोग एलपीजी एजेंसी प्रदेशभर में प्रथम

Tue, 01 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Karsog LPG agency first in the state in biometric e-KYC
सरकाघाट ने हासिल किया दूसरा स्थान, नागरिक आपूर्ति निगम के अभियान में मंडी जिला छाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के ‘माई कस्टमर, माई रिस्पांसिबिलिटी’ अभियान के तहत बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन ई-केवाईसी में मंडी जिले की एलपीजी एजेंसियों ने प्रदेशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 27 जुलाई से 26 अगस्त तक चले अभियान में करसोग एलपीजी एजेंसी ने प्रदेश में पहला, जबकि सरकाघाट एलपीजी एजेंसी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने दोनों एजेंसियों के प्रभारियों व कर्मचारियों की मेहनत और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत और उपभोक्ताओं के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने अन्य एजेंसियों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, वे जल्द अपनी संबंधित एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी पूरी करवाएं। निगम का कहना है कि उपभोक्ता सुविधा, पारदर्शिता और बेहतर सेवाएं उसकी प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed