{"_id":"69e4b3a1ac8e26a6d700224a","slug":"karsog-gets-additional-court-complex-building-mandi-news-c-90-1-ssml1025-193614-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग को मिला अतिरिक्त न्यायालय परिसर भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग को मिला अतिरिक्त न्यायालय परिसर भवन
विज्ञापन
करसोग में अतिरिक्त न्यायालय परिसर भवन के शुभारंभ पर उपस्थित प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
नवनिर्मित अतिरिक्त न्यायालय परिसर के निर्माण पर 6.50 करोड़ की राशि की गई है व्यय
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग में अतिरिक्त न्यायालय परिसर का शुभारंभ न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया, मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने किया। इस अवसर पर न्यायाधिपति अजय मोहन गोयल, जो हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं सिविल एवं सत्र प्रभाग मंडी के अभिभावक न्यायाधीश हैं तथा रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि करसोग क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है। ममलेश्वर महादेव मंदिर और शिकारी देवी मंदिर की इस पावन धरती का अपना ऐतिहासिक महत्व है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1994 में यहां सिविल जज कोर्ट स्थापित किया गया था, जबकि वर्ष 1999 में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायालय की सुविधा प्रदान की गई।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए न्यायिक परिसर भवन के निर्माण से आम जनता को बेहतर सुविधा मिलेगी और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। करसोग में नवनिर्मित इस अतिरिक्त न्यायालय परिसर के निर्माण पर लगभग 6.50 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। भवन में दो कोर्ट रूम, स्टाफ रूम, मालखाना सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही परिसर को सीसीटीवी और अन्य आधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर न्यायाधिपति अजय मोहन गोयल और रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को प्रशासन की ओर से शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, बार एसोसिएशन करसोग की ओर से अध्यक्ष आरआर नेगी, महासचिव सपिंदर सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्णचंद कपूर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया। बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष मनीषा वर्मा ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी को सम्मानित किया।