फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Karna won the gold medal in the 5000 meter race.

Mandi News: पांच हजार मीटर दौड़ में कर्ण ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 06 Dec 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 06 Dec 2025 05:16 AM IST
विज्ञापन
Karna won the gold medal in the 5000 meter race.
जोगिंद्रनगर कॉलेज की एथलेटिक मीट में दौड़ लगाते धावक। -स्रोत : संस्थान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में आयोजित वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में धावक कर्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन शुक्रवार को प्राचार्य निशा वैद्य की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और स्टाफ को सम्मानित किया गया। 5000 मीटर दौड़ में कर्ण ने स्वर्ण, पुष्पराज ने रजत और नीरज ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ में अंजली ने स्वर्ण, जबकि नैंसी ने रजत पदक जीता। लड़कों की ऊंची कूद में शुभम ठाकुर पहले, कमल दूसरे और आदित्य व विक्रांत ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लड़कियों में कनिका ने पहला, कल्पना ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में मनजीत ने पहला, विक्रांत ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक ज्योति प्रकाश के अनुसार 400 मीटर रिले दौड़ में शुभम, तनुज, अरुण महाजन और नितिन की टीम विजेता रही। 800 मीटर दौड़ में लड़कों में ऋषभ ने पहला, विक्रांत ने दूसरा और किशन राव ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में नैंसी प्रथम और डिंपल द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर लड़कियों की दौड़ में कशिश ने पहला, कल्पना ने दूसरा और कनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर लड़कों की दौड़ में शुभम पहले, तनुज दूसरे और नितिन तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में अंजली, पायल और प्रियंका ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।

स्टाफ की 100 मीटर दौड़ में बिमला और पवन अव्वल
प्रतियोगिता में शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टाफ ने भी 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। महिला स्टाफ की 100 मीटर दौड़ में बिमला शर्मा ने पहला, अनुपम ठाकुर ने दूसरा और मीना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में पवन पहले, धीरज दूसरे और नवीन तीसरे स्थान पर रहे। महिला ऊंची कूद में बिमला शर्मा ने पहला, मोहिनी ने दूसरा और भानू देवी ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा रस्साकशी प्रतियोगिता में प्राध्यापिका मंजू बाला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed