फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kanishk became Mr. and Vibha became Miss Iris

Mandi News: कनिष्क मिस्टर और विभा मिस आइरिस बनी

Sat, 18 Oct 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 18 Oct 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
Kanishk became Mr. and Vibha became Miss Iris
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक में 14 से 16 अक्तूबर तक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव आइरिस-2025 उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न बैचों और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मिस्टर आइरिस का खिताब कनिष्क तथा मिस आइरिस का खिताब विभा को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, डॉ. मधु द्वितीय और डॉ. विभूति तृतीय स्थान पर रहीं। डुएट सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. विभूति और डॉ. अभिषेक की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, डॉ. मिलन और डॉ. तनिष द्वितीय तथा डॉ. श्रेया और डॉ. तनिष तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप डांस प्रतियोगिता में भांगड़ा टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नाटी टीम दूसरे और हरियाणवी डांस टीम तीसरे स्थान पर रही। एक्सटेम्पोर (तात्कालिक भाषण) प्रतियोगिता में रिया पाठक (बैच 2021) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अमन प्रताप (बैच 2022) द्वितीय और आइरिस ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू फ्री यूथ अभियान 3.0 भी आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। तीन दिनों तक चले इस उत्सव का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों और विजेताओं के सम्मान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed