फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kangana Ranaut said People of Siraj will give a befitting reply to those who talk big about denting

Mandi News: कंगना रनौत बोलीं- डेंट डालने की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को सिराज की जनता देगी करारा जवाब

Mon, 06 May 2024 04:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 May 2024 04:06 PM IST
सार

मंडी में रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इस दौरान कंगना ने कहा कि डेंट डालने जैसी बातें कर कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया है। कंगना ने कहा कि जयराम ठाकुर का अपमान करने पर मंडी में भाजपा जीत की साथ विक्रमादित्य को संदेश दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut said People of Siraj will give a befitting reply to those who talk big about denting
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सिराज में डेंट डालने की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों को जनता इन चुनावों में करारा जबाव देने वाली है। यह बात सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र थुनाग में रोड शो के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


रोड शो के दौरान विक्रमादित्य सिंह पर बरसते हुए कंगना ने कहा कि डेंट डालने जैसी बातें कर कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष का अपमान किया है। जयराम ठाकुर का अपमान करने पर मंडी में भाजपा जीत की साथ विक्रमादित्य को संदेश दिया जाएगा। 4 जून को चुनाव परिणाम के दिन सबसे ज्यादा लीड भाजपा को सराज विधानसभा क्षेत्र से ही मिलने वाली है। इस मौके पर कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अपने संबोधन में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले चुनाव में सिराज की जनता ने उन्हें 37 हजार की लीड़ दी थी। इस बार यहां की जनता कंगना को इससे भी ज्याद लीड़ देगी। उन्होने सिराज की जनता व कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कि प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी होने के चलते उनका सराज में हर जगह जाना  संभव नहीं होगा। यहां का हर कार्यकर्ता जयराम बनकर कार्य करेगा और कंगना को भारी मतों से जीताकर संसद भेजेगें। कंगना ने बॉलीवुड में बेहतरीन कार्य किया और राजनीति में भी अब कंगना नया मुकाम हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed