{"_id":"575c0d0d4f1c1baf029c6520","slug":"kabddi-compitition-shimla-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत परिषद शिमला ने खेल छात्रावास बिलासपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत परिषद शिमला ने खेल छात्रावास बिलासपुर को हराया
मंडी
Updated Sat, 11 Jun 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
घासनू में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला कबड्डी संघ मंडी की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्व. ओम प्रकाश ठाकुर मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता घासणू स्कूल मैदान में शुरू हो गई। इसका शुभारंभ आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में नालागढ़ ने मंडी को पराजित किया। जबकि हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद शिमला की टीम ने खेल छात्रावास बिलासपुर को 49-27 से हराया। प्रकाश चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने में ओम प्रकाश ठाकुर का अहम योगदान रहा है।
वे कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय कोच थे। जोकि ग्रामीण युवाओं के लिए आदर्श रहे हैं। प्रदेश सरकार शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से पांच हजार तथा जिला कबड्डी खेल संघ को 21 हजार देने की घोषणा की। जिला कबड्डी संघ के प्रधान श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 11 पुरुष और 5 महिला टीमें भाग ले रही हैं।
इस मौके पर संघ के महासचिव हर्ष ठाकुर, स्थायी कोच जय पाल चंदेल, पूर्व कोच डीआर चौधरी, संघ के उपप्रधान प्रेम सिंह ठाकुर तथा पंचायती राज संघ बल्ह खंड के अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, सेवादल बल्ह के अध्यक्ष सुख राम ठाकुर, बल्ह कांग्रेस के महासचिव महेंद्र गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष डूम राम ठाकुर, ग्राम पंचायत चडयाल की प्रधान बिमला देवी, भडयाल पंचायत की प्रधान राधा देवी, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता जीसी शांडिल, आईपीएच के अधिशाषी अभियंता एनएस परमार, खंड विकास अधिकारी सिकंदर आदि मौजूद रहे।