फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jyoti Thakur elected SCA President in SPU

Mandi News: एसपीयू में एससीए अध्यक्ष चुनीं ज्योति ठाकुर

Mon, 25 Nov 2024 02:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Thakur elected SCA President in SPU
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के केंद्रीय छात्र संघ (एससीए) में अध्यक्ष समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों पर छात्राओं ने अपना दबदबा कायम किया है। अध्यक्ष से लेकर संयुक्त सचिव के पद पर छात्राओं का मनोनयन हुआ है। एक भी छात्र एससीए के अहम पदों पर स्थान पाने में कामयाब नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

एसपीयू के केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर एमएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ज्योति ठाकुर चुनी गई हैं। विभूति ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया है। कृतिका महासचिव, तथा नितिका शर्मा को संयुक्त सचिव की कमान सौंपी गई है। अध्यक्ष से लेकर कक्षा प्रतिनिधि के 27 पदों में केवल चार पदों पर छात्र प्रतिनिधि मनोनीत हुए हैं। 23 पदों पर छात्राओं ने कब्जा किया है।
विज्ञापन

साल 2014 से प्रदेशभर के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में मनोनयन के आधार पर केंद्रीय छात्र संघ का चुनाव किया जा रहा है। मनोनयन का आधार अकादमिक समेत अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता है। कक्षा प्रतिनिधि के लिए शिवानी, कुसुम, रक्षा, रोहित, अंजलि, नवीना, आस्था, नीतू गुलेरिया, करीमा, युवराज, अकांक्षा, योगिता, अंजली शर्मा, नवरूप सिंह, यशपाल, रक्षा कपूर, रिबेला, कोमल, अंशिता, माधुरी, चंद्रेश कुमारी, श्रुति शर्मा तथा वंदना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एससीए कार्यकारिणी में चुनाव मेरिट पर किया जाता है। जो मेरिट में टाप पर रहता है उसका एससीए की कार्यकारिणी और कक्षा प्रतिनिधि में मनोनयन किया जाता है। दाखिले की प्रक्रिया लंबी चलने के कारण इस साल एससीए के पदाधिकारियों का मनोनयन करने में विलंब हुआ है।
-राजेश शर्मा, प्रोफेसर डीन स्टूडेंट वेलफेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed