फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   judo compitition in sundernager, una in top

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Sun, 13 Nov 2016 09:39 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 13 Nov 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
judo compitition in sundernager, una in top
सिरडा इंजीनियरिंग कॉलेज में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के नौलखा में सिरडा संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। समापन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।       

विज्ञापन


 उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व रविवार को अंतिम दिन आयोजित ब्वॉयज सीनियर वर्ग में 60 किलोग्राम भार में ऊना के सौरव सुमन ने प्रथम, ऊना के विश्वजीत ने दूसरा और हमीरपुर के विकास और गुड्डू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 66 किलो भार में ऊना के निखिल डोगरा ने प्रथम, शिमला के पवन ने दूसरा और ऊना के हार्दिक और कुलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 75 किलोभार में ऊना के विनोद कुमार ने प्रथम, मुनीष ने दूसरा और सोलन के यतिन व हमीरपुर के विनायक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


81 किलोभार वर्ग में हमीरपुर के तरुण ने प्रथम, ऊना के विशाल ने दूसरा और कुल्लू के यतिन और मंडी के रविंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 90 किलोग्राम वर्ग में हमीरपुर के रोहित शर्मा ने प्रथम, पंकज ने दूसरा और शिमला के विवेक व ऊना के बलविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 किलोभार वर्ग में ऊना के रोहित कुमार ने प्रथम व हमीरपुर के राजकुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 किलोभार वर्ग से अधिक में ऊना के अमन ने प्रथम व हमीरपुर के कृष्ण कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के सीनियर वर्ग 48 किलोग्राम वर्ग में शिमला की प्रिया चौधरी ने प्रथम, भवानी ने दूसरा और हमीरपुर की रोजी राणा व ऊना की दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 52 किलोभार में शिमला की मधु ने प्रथम, तनुजा ने दूसरा और ऊना की निहारिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।  57 किलोभार में ऊना की प्रिया ने प्रथम, मंडी की शीला ने दूसरा और शिमला की किरण व हमीरपुर की अति देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 63 किलो भार में शिमला की अंबिका वर्मा ने प्रथम, हमीरपुर की अंकिता ने दूसरा व शिल्पा वर्मा और अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोभार में शिमला की तनुजा ने प्रथम व हमीरपुर की रुचिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 78 किलो में हमीरपुर की अनु ने प्रथम स्थान और 78 किलोभार से अधिक के मुकाबले में हमीरपुर की स्वाति ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर विधायक  कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री, साई की नार्थ जोन की निदेशक ललिता शर्मा, सिरडा संस्थान के चेयरमैन निक्का राम चौधरी, जूडो एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रमेश चौहान, जिला के प्रधान संजय सुरैहली सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed