फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar Municipal Council: Four councilors in the race for the post of President.

जोगिंद्रनगर नप : अध्यक्ष पद की दौड़ में चार पार्षद शामिल

Thu, 11 Jun 2026 06:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar Municipal Council: Four councilors in the race for the post of President.
जोगिंद्रनगर नप : अध्यक्ष पद की दौड़ में चार पार्षद शामिल
विज्ञापन

आज होगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिन से चल रही राजनीतिक सरगर्मियां अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को एसडीएम कार्यालय में चुनाव होगा। अध्यक्ष पद की दौड़ में वार्ड नंबर चार समलोट से दूसरी बार निर्वाचित पार्षद शिखा, वार्ड पांच अपर सेरी से विजयी चंद्ररेखा और वार्ड दो निचला गरोडू से पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमारी के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। वार्ड एक लक्ष्मी बाजार से निर्वाचित पार्षद प्यार चंद वालिया ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। नगर परिषद के सात वार्डों में हुए चुनाव में पांच महिला और दो पुरुष पार्षद विजयी हुए हैं। महिला पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष पद पर महिला की ताजपोशी की संभावना मजबूत मानी जा रही है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष पार्षदों के बीच मुकाबला होने की चर्चा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पांच पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान के माध्यम से दोनों पदों का चयन किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रजत सेठी की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

नगर परिषद जोगिंद्रनगर के सात वार्डों में वार्ड एक लक्ष्मी बाजार से प्यार चंद वालिया, वार्ड छह लोअर सेरी से गुरध्यान सिंह, वार्ड दो निचला गरोडू से संतोष कुमारी, वार्ड तीन से अनिता, वार्ड चार समलोट से शिखा, वार्ड पांच अप्पर सेरी से चंद्ररेखा तथा वार्ड सात से रितु चुनाव जीतकर परिषद में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed