फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar hospital machinery out of breath, liver and kidney tests stopped

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में हांफी मशीनरी, लीवर-किडनी के टेस्ट बंद

Tue, 06 May 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar hospital machinery out of breath, liver and kidney tests stopped
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में मंगलवार को सरकारी प्रयोगशाला में मरीजों के लीवर, किडनी और हृदय के जरूरी टेस्ट नहीं हो पाए।प्रयोगशाला की बायो केमिस्ट्री, सीबीसी मशीन के बंद होने से यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन

हालांकि यूरिन, कफ समेत अन्य सामान्य टेस्ट मरीजों के हो रहे हैं। दशकों पुरानी प्रयोगशाला की मशीनरियों की मरम्मत न होने से यह दिक्कत आई है। ऐसे में चिकित्सकों की राह देख रहे मरीजों को एक और झटका लगा है। टेस्ट के बिना इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 मरीज उपचार के लिए आते हैं लेकिन यहां रक्त भंडारण, अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाएं भी बीते कई सालों से ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

उधर मंगलवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में फिर उमड़ी मरीजों की भीड़ के आगे चिकित्सक भी बेबस दिखे। आपात सेवाओं में मध्याह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। सामान्य ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। इस दौरान अस्पताल की सामान्य ओपीडी में मौजूद डॉ. माणिक्य और आपातकालीन सेवाओं में तैनात डॉ. विजेंद्र ने 200 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed