{"_id":"69381ec43433acf8bf0e9b90","slug":"jogindernagar-college-campus-declared-tobacco-free-zone-mandi-news-c-90-1-ssml1025-178841-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित हुआ जोगिंद्रनगर कॉलेज परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित हुआ जोगिंद्रनगर कॉलेज परिसर
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय परिसर जोगिंद्रनगर को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित कर नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री करने वालों पर निगरानी बढ़ा दी है। विद्यार्थियों की नशीले पदार्थों में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें कॉलेज से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।
कॉलेज के समीप अस्थायी कारोबारियों को भी नशीले पदार्थ की बिक्री न करने की चेतावनी दी है। नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत कॉलेज के पास सड़क पर निशानदेही की गई। कॉलेज प्रशासन के अनुसार परिसर से लगभग 100 गज की दूरी पर मार्किंग में नो तंबाकू जोन को पीले रंग से चिह्नित किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा वैद्य ने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी की नशीले पदार्थ में संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नशीले पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों को भी दंडित किया जाएगा। साथ में जुर्माना भी कॉलेज प्रशासन वसूलेगा। संवाद