फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jodhan, Pahad and Bir Bhari teams won the matches

जोढन, पैहड़ और बीड़ भराड़ी टीमों ने जीते मैच

Sat, 04 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jodhan, Pahad and Bir Bhari teams won the matches
धर्मपुर में चल रही क्रिकेट स्पर्धा की विजेता टीम। - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब धर्मपुर की ओर से करवाई जा रही क्रिकेट स्पर्धा में शनिवार को पहला मैच कोठुआं इलेवन और जोढन इलेवन के बीच खेला गया। इसमें जोढन ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोठुआं टीम 77 रन ही बना पाई। मैच में मैन ऑफ द मैच जोढन टीम के अजय को चुना गया। दूसरा मैच पैहड़ इलेवन और ग्रयोह इलेवन के बीच खेला गया। पैहड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पैहड की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 101 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रयोह की टीम 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 97 ही बना पाई। इस मैच में जगदीश 40 रन बना कर मैन ऑफ द मैच रहे। अंतिम मैच लौंगनी और बीड़ भराड़ी के मध्य खेला गया। मैच में बल्लेबाजी करते हुए लौंगणी टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीड़ भराड़ी ने 4 विकेट खोकर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनु 78 रन बनाकर मेन आफ द मैच चुने गए। आयोजकों ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed