{"_id":"656f6b41f227c364560397db","slug":"jeep-seized-timber-sale-depot-saw-machines-to-be-investigated-mandi-news-c-90-1-ssml1045-14391-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लकड़ी की तस्करी मामले में जीप की सीज, टिंबर सेल डिपो, आरा मशीनों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लकड़ी की तस्करी मामले में जीप की सीज, टिंबर सेल डिपो, आरा मशीनों की होगी जांच
Wed, 06 Dec 2023 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 06 Dec 2023 08:53 AM IST
विज्ञापन
लकड़ी तस्करी में संलिप्त जीप। जिसे विजिलेंस ने सीज कर लिया है। स्त्रोत- विभाग
गोहर (मंडी)। सुकेत वन मंडल के झुंगी वन परिक्षेत्र की बीट में अवैध कटान मामले में विजिलेंस ने लकड़ी तस्करी में संलिप्त जीप को सीज कर दिया है। विजिलेंस की जांच में खुलासा हुआ है कि तीन देवदार पेड़ काटकर 137 स्लीपर और 137 फ्रेम बनाई गई थीं। मामला उजागर होते ही डीएफओ ने सुकेत वन मंडल के तहत आने वाले सभी टिंबर सेल डिपो, इंपोर्टेड टिंबर सेल डिपो, जॉइनरी और आरा मशीन की जांच और रिकॉर्ड वेरिफाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सात दिन में इसकी रिपोर्ट तलब की गई है।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस और वन विभाग की टीम की पकड़ी गई लकड़ी के नाप-नपाई में जुटी है। इसके अलावा विजिलेंस टीम लकड़ी कहां से लाई गई थी और कहां ठिकाने लगाई जानी थी, इसकी भी जांच कर रही है। विजिलेंस की ओर से सीज की गई जीप गोविंद्र के पिता नेत्र सिंह है। गोविंद्र के घर से ही अवैध लकड़ी की खेप पकड़ी गई है। यहां एक आरा मशीन को भी सीज किया गया था।
वहीं, नेत्र सिंह के टिंबर सेल डिपो में भी लकड़ी को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। यहां चलाई जा रही जॉइनरी को भी सीज कर दिया गया था। बड़े स्तर पर विजिलेंस की कार्रवाई होने के बाद वन काटुओं में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल विजिलेंस की जांच जारी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विजिलेंस ने सुकेत वन मंडल की झुंगी बीट के ब्रोहकड़ी में एक व्यक्ति के घर से देवदार के 137 स्लीपर और 137 कड़ियां (फ्रेम) बरामद की थीं। उधर, एएसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए लकड़ी तस्करी मामले में तफ्तीश आगे बढ़ रही है। वहीं, डीएफओ सुकेत राकेश कटोच ने कहा कि रूटीन में भी आरा मशीन, जॉइनरी की जांच की जाती है, इन्हें दोबारा वेरिफाई करने के लिए कहा गया है।