फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jeep overturns in Harabag; bus services come to a halt.

Mandi News: हराबाग में पलटी जीप, बसों के थमे पहिये

Tue, 07 Jul 2026 05:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:06 AM IST
विज्ञापन
Jeep overturns in Harabag; bus services come to a halt.
मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप। स्त्रोत- जागरूक पाठक
छाणंग में भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे वाहन
विज्ञापन

पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से रोकनी पड़ी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंंडी)। आफत बनकर बरसी बरसात से मंडी-पठानकोट हाईवे पर सोमवार को वाहनों की रफ्तार भी थम गई। खराब मौसम के बीच हराबाग में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार चालक शुभम को आंशिक चोटें आई हैं। हाईवे के बीच पलटे खाकर साथ लगते खेतों में गिरी फल और सब्जियों से भरी जीप को नुकसान पहुंचा है। वहीं, छाणंग में हाइवे पर दौड़ रहे वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। नदी-नाले उफान पर आ जाने से कुछ गांवों का संपर्क भी कट गया। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों में भी विद्यार्थियों की संख्या 30 प्रतिशत कम रही।

कीचड़नुमा सड़क पर एचआरटीसी बसों के पहिये भी थम गए। जोल समोहली, बनोण से करलोग सड़क पर कीचड़ फैलने से एचआरटीसी की बस सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जलशक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजनाएं भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। बिनवा और ब्यास नदी का पानी गंदला हो जाने से पेयजल आपूर्ति भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। कुछ क्षेत्रों में पंप हाउस भी प्रभावित हुए। ढेलू के समीप भी हाईवे पर जलभराव हो जाने से यातायात प्रभावित होता रहा।
विज्ञापन

उपमंडल में बारिश और भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग सर्किल को 94 लाख की क्षति पहुंची है। डिविजन जोगिंद्रनगर, पधर और बैजनाथ की आठ से अधिक सड़कों पर चट्टानें और ल्हासे गिर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। द्रोबड़ी, भलैंदरा, कूट खेतड़ू सड़क पर बारिश से कीचड़ और मलबा फैलने से यातायात प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मानसून सीजन में अभी तक तीन करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।

मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप। स्त्रोत- जागरूक पाठक

मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप। स्त्रोत- जागरूक पाठक

मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप। स्त्रोत- जागरूक पाठक

मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप। स्त्रोत- जागरूक पाठक

मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप। स्त्रोत- जागरूक पाठक

मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप। स्त्रोत- जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed