{"_id":"572ca6004f1c1b71275ccf77","slug":"jeep-fell-in-deep-velly-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर
मंडी
Updated Fri, 06 May 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर-लडभड़ोल सड़क पर द्रमण गांव के पास बीती रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। उसे बैजनाथ अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मरने वाले दो लोग लड़भड़ोल तहसील के कवारगढ़ गांव के हैं, जबकि एक युवक पश्चिमी बंगाल के हुगली का है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जोगिंद्रनगर से लडभड़ोल की तरफ आ रही कार (एएस 01 बीएफ-5515) रात को करीब दो बजे द्रमण गांव के पास करीब चार सौ फीट गहरी गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में चार लोग सवार थे। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े तीन बजे लडभड़ोल पुलिस चौकी में सूचना दी। चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी की अगुवाई में पुलिस टीम ने लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला।
विज्ञापन
मृतकों में रविंद्र (42) पुत्र मान सिंह निवासी कवारगढ़, संसार चंद (39) पुत्र मंगतराम निवासी कवारगढ़, प्रकाश भगत (26) पुत्र सुंदर भगत निवासी मधुसूदन गुप्ता लेन वैद्यवती सरायपुर हुगली पश्चिमी बंगाल शामिल हैं। नवनीत (26) पुत्र रणजीत निवासी कवारगढ़ गंभीर घायल हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद रविंद्र और संसार चंद के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। प्रकाश भगत के परिजनों को सूचित कर दिया है। प्रशासन से तहसीलदार अजय कुमार ने घायल को पांच हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है। पुलिस के मुताबिक कार चालक संसार चंद दिल्ली में टैक्सी चालक है। अपने मालिक के बेटे प्रकाश भगत को घुमाने के लिए अपने घर कवारगढ़ आया था। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन