फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jaundice wreaks havoc in Sarkaghat, three more patients found

Mandi News: सरकाघाट में फैल रहा पीलिया का कहर, तीन और मरीज मिले

Sat, 22 Nov 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 22 Nov 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
Jaundice wreaks havoc in Sarkaghat, three more patients found
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र में पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को तीन और नए मरीज सामने आने के बाद पीलियाग्रस्त लोगों की कुल संख्या 19 हो गई है। इनमें से अधिकांश मरीज सरकाघाट कॉलेज में अध्यनरत हैं। कुल छह मरीज नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

पीलिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस नेता पवन ठाकुर शुक्रवार को सरकाघाट नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, जलशक्ति विभाग और नगर परिषद को निर्देश दिए कि पीलिया फैलने के कारणों की तुरंत पहचान की जाए और संक्रमण पर नियंत्रण के लिए तत्परता से कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

पवन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ से भी बात हो चुकी है और शीघ्र ही मंडी से एक विशेष टीम सरकाघाट भेजी जाएगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने हालांकि स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है, लेकिन उन्होंने स्वच्छ पानी और सफाई को अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने रोकथाम के लिए दिए कड़े निर्देश
एसडीएम स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पीलिया और अन्य जलजनित रोगों की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा हुई। दूषित जल को पीलिया का मुख्य कारण बताया गया। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों और प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपनी-अपनी पंचायत व वार्ड में पेयजल स्रोतों में जल की गुणवत्ता जांच करवाने और सार्वजनिक पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। सभी स्कूल व कॉलेज के प्रधानाचार्यों को पानी की टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बाल विकास अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में भी साफ-सफाई और पेयजल की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने स्वच्छ जल, स्वच्छ भोजन और स्वच्छ आदतों को पीलिया से बचाव की सबसे प्रभावी ढाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed