फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Japanese experts inspected the cracks in the tunnel under construction

Mandi News: निर्माणाधीन टनल में आईं दरारों का जापानी विशेषज्ञों ने किया निरीक्षण

Thu, 23 Jan 2025 08:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:43 AM IST
विज्ञापन
Japanese experts inspected the cracks in the tunnel under construction
हणोग टनल निरीक्षण के दौरान जांच पड़ताल करते हुए जापान के विशेषज्ञ व अन्य। स्त्रोत- विभाग
मंडी। किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह-टकोली बाईपास पर निर्माणाधीन टनल संख्या दो के मुहाने पर आई दरारों का मुआयना बुधवार को जापान के विशेषज्ञों ने किया। इस निरीक्षण में जापानी विशेषज्ञों के साथ मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग और अन्य डेलीगेट्स भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने टनल के अंदर और उसके ऊपर की पहाड़ी पर जाकर दरारे आने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। जापानी विशेषज्ञों ने भूखंड और चट्टानों की स्थिति का अध्ययन किया और इसके आधार पर पूरी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। इसके लिए एनएचएआई और निर्माण कार्य में लगी कंपनी से भी सर्वे रिपोर्ट और अन्य जानकारियां मांगी गई थीं, जिनका अध्ययन किया गया। जापान के विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही दरारों से संबंधित संभावित खतरों पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

इससे पहले मंडी में हुए सेमिनार में भी जापानी विशेषज्ञों ने जापान में टनल निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जापान में अपनाई जा रही टनलिंग तकनीक पर चर्चा भी की। साथ ही, टनल निर्माण में सुरक्षा और कार्यप्रणाली के मानकों पर भी टिप्स दिए गए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि जाइका टीम ने टनल का निरीक्षण किया और टनल निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ये दरारें वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान निर्माणाधीन टनल संख्या दो के मुहाने पर आई थीं। तब से एनएचएआई द्वारा इन दरारों के आने के कारणों की जांच की जा रही है। कंसलटेंट, कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार भी सैंपलिंग का कार्य कर रहे हैं।


निर्माणाधीन टनल संख्या दो के मुहाने के पास आई दरारों को लेकर जाइका टीम और अन्य ने जांच पड़ताल की है। इस मामले में पहले से ही गंभीरता से कार्य हो रहा है। टीम की रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्य होगा।

-वरुण चारी,
परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed