फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   janmashtami festival celibrate in school

जिले के स्कूलों में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Wed, 24 Aug 2016 07:03 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 24 Aug 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
janmashtami festival celibrate in school
नेरचौक के ब्लूमिंग बड्स स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव मनाते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मंडी/सुंदरनगर/जोगिंद्रनगर/नेरचौक। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ब्लूमिंग बड्स स्कूल नेरचौक के नौनिहालों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण करके जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा ने कहा कि नौनिहालों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण करके सबका मन मोह लिया। बच्चों में प्रत्यूषा, शौर्य, रेयाशं, अनमोल, इशिता, मयंक, शानवी, अनवी, प्रेरणा, ऋषभ, रुद्रांश नंदा, जैतन्य पल्टा, अराध्या, वैदिका, मेहुल, गुरदीप आदि बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर के एमडी मनोज ठाकुर और प्रधानाचार्य आरसी ठाकुर ने कहा कि छात्रों ने श्रीकृष्ण की मनोहर लीलाओं का चित्रण किया। इसके अलावा प्रार्थना सभा में भी छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नेरचौक के डीएवी पब्लिक स्कूल डडौर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने की। इस दौरान छात्रों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कहानियां सुनाईं। छात्रों ने कार्यक्रम के बाद कंसा चौक से डडौर चौक तक झांकी भी निकाली। झांकी में शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


द फिनिक्स स्कूल बैहना में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में स्कूल के नौनिहालों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक शृंगारिक भाव भंगिमाओं से सबका मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के रूप में इतिका, मन्नत, चेष्टा, आरजू, रिद्धि, वरुण, अजय, अक्षय, कार्तिक, देवांश, शौर्य, अथर्वा, डयूल, आरव, मोहित, उपासना, राहुल, मिताक्ष, अर्चित, युगांक आदि ने कला के रंग बिखेरकर माहौल को कृष्णमय कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र चौधरी, प्रबंधक विजय कुमार, प्रधानाचार्य राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। छात्रों ने राधा-कृष्ण के रूप में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य मनप्रीत कौर ने कहा कि कार्यक्रम में जूनियर किंडर गार्टन और सीनियर किंडर गार्टन के पहली से छठी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed