फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Janjehli's Kuthah fair begins with the arrival of God

Mandi News: देव आगमन के साथ जंजैहली का कुथाह मेला शुरू

Wed, 22 May 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Janjehli's Kuthah fair begins with the arrival of God
कुथाह मेले में पहुचें देवी देवता कारदारो व देवलूओं के साथ  संवाद
गोहर (मंडी)। देव तुंगासी और देवी महामाया के रथों के आगमन के साथ ही जंजैहली घाटी का ऐतिहासिक कुथाह मेला श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। कुथाह मेला 22 से 30 मई तक मनाया जाएगा। मेले का विधिवत शुभारंभ बुधवार दोपहर 2 बजे उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन करेंगे। प्रदेश में कुथाह मेला गुच्छी के कारोबार के लिए मशहूर है।
विज्ञापन

समूची जंजैहली घाटी के लोग कुथाह मेले में एकत्र की गई गुच्छी को बाहर से आए व्यापारियों को बेचते हैं और गुच्छी के पैसों से अपने परिवार के लिए साल भर की खरीदारी करते हैं। इस बार गच्छी के दाम में आई गिरावट से लोगों को भारी निराशा हाथ लगी है। गुच्छी के प्रतिकिलो दाम आजकल 5 से 6 हजार रुपये चल रहे है जो बीते वर्ष की अपेक्षा तीन गुना कम है। जिला स्तरीय कुथाह मेले में प्रदेशभर से व्यापारी पहुंच गए हैं। जंजैहली घाटी में कुथाह मेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। तुंगाधार पंचायत के प्रधान हेमराज ठाकुर ने बताया कि इस बार कुथाह मेले में रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। जिसमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने बताया कि जिला स्तरीय कुथाह मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed