फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Janjehli-Delhi and Haridwar bus closed due to non-receipt of passengers

यात्री न मिलने से जंजैहली-दिल्ली और हरिद्वार बस बंद

Mon, 17 Jan 2022 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Janjehli-Delhi and Haridwar bus closed due to non-receipt of passengers
बस अड्डा मंडी में बिना मास्क बच्चे को बस में जाती महिला। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। कोरोना महामारी के इस दौर में सुंदरनगर डिपो की दो लंबी दूरी की बसों में सवारियां न होने से सेवा को अस्थाई रूप से बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन

दोनों ही बस रूट मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से चलते थे। इन दोनों ही रूट पर महज 5-10 यात्री ही पिछले दिनों सफर कर रहे थे। इससे परिवहन निगम को भारी घाटा उठाना पड़ रहा था। मजबूरन दोनों ही रूट को फिलहाल बंद कर दिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सुंदरनगर डिपो की दो लंबी दूरी की बसें जिनमें जंजैहली से हरिद्वार और जंजैहली से दिल्ली शामिल हैं करीब दो माह रूट पर नहीं जा रही है।
परिवहन निगम का कहना है कि दोनों रूट पर जाने वाली बसों में यात्री पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हो रहे है। मजबूरन इन बसों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। इन बस सेवाओं के बंद होने से जंजैहली दिल्ली व हरिद्वार जाने वाले जो यात्री है सेवा बंद होने से परेशान हो रहे है। उन्हें सुंदरनगर या मंडी पहुंच कर इन रूटों पर जाने के लिए बस लेनी पड़ रही है। तड़के 5 बजे सुंदरनगर से कटरा को जाने वाली बस को भी सवारियां न होने के कारण केवल पठानकोट तक ही भेजा जा रहा है। वहीं मनाली से दिल्ली जाने वाले सुंदरनगर डिपो की बस में भी इन दिनों सवारियां नहीं मिल रही है। इसके कारण यह रूट भी घाटे का सौदा शामिल हो रहा है।
विज्ञापन

मनाली से सोमवार को दिल्ली गई बस में केवल छह सवारियां ही बैठ कर गई हैं। इनमें से दो सवारियों ने मनाली से बिलासपुर जिला के घाघस का टिकट लिया था और 4 यात्रियों ने मनाली से चंडीगढ़ का टिकट लिया है। अगर यही हाल रहा तो यह बस सेवा भी बंद करनी पड़ सकती है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने बताया लंबी दूरी की बस सेवा को यात्री ने होने के कारण अस्थायी ष्प से बंद किया है। जैसे ही मांग बढ़ेगी बस सेवा को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed