फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam Thakur Said Himachal went back years during the fifteen months tenure of Congress

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस के पंद्रह महीने के कार्यकाल में सालों पीछे चला गया हिमाचल

Mon, 29 Apr 2024 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने कहा कि पंद्रह महीने की सरकार में 15 पैसे का काम नहीं किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार की वजह हिमाचल सालों पीछा चला गया।

विज्ञापन
Jairam Thakur Said Himachal went back years during the fifteen months tenure of Congress
करसोग में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हजारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिए। करसोग में ही नायब तहसीलदार के कार्यकाल से लेकर पटवार सर्कल समेत दर्जनों की संख्या में कार्यालय, स्कूल और अस्पताल तक बंद कर दिए. कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। कांग्रेस की वजह से हिमाचल सालों पीछे चला गया। अब हिमाचल के लोगों की बारी है ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। मंडी जिले के करसोग में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हर पन्ना प्रमुख अपने अपने पन्ने से भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिलाएंगे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देंगे।

विज्ञापन


'कंगना बनेगी आपके सुख दुख की डाकिया'
जयराम ठाकुर ने कंगना को मंडी से ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजने के लिए निवेदन करते हुए कहा कि कंगना ही आपके सुख-दुःख की डाकिया बनकर मंडी और देवभूमि के मुद्दों को दिल्ली में मोदी तक पहुचाएंगी। इसके बाद उन मुद्दों के समाधान की गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। इस मौके पर उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत, करसोग के विधायक दीपराज समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


'विक्रमादित्य सिंह गंगा जल में स्नान करके आए हैं'
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी के लिए विक्रमादित्य ने अमर्यादित शब्द कहे। उन्होंने कंगना को अपवित्र तक कहा, क्या यह हिमाचल के बेटी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है? जैसे वह स्वंय गंगा जल में स्नान करके आए हैं। अपने संघर्ष और क्षमता से कंगना ने फिल्मी दुनिया में अपना नाम किया, उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उनके पास मुद्दे नहीं है, डेढ़ साल में एक भी काम नहीं किया है इसलिए वह इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। आज प्रदेश में सड़कों की क्या हालत है? सड़कों की मरम्मत तो छोड़िए उनसे सड़कों का कूड़ा भी नहीं उठाया जा सका है। इसलिए वह निजी हमले कर रहे हैं। नारी शक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश कह रहा है कि आएगा तो मोदी ही'
जयराम ठाकुर ने कहा कि दस साल के काम को देखकर देश एक सुर में कह रहा है कि आएगा तो मोदी ही। बीते दस सालों में जो विकास हुआ वह पिछले सत्तर सालों में भी नहीं हो पाया। देश के लोग इस बार भाजपा को चार सौ से ज्यादा सीटें दे रहे हैं हिमाचल भी चार की चार सीटें देकर प्रधानमंत्री को मज़बूती देगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंद्रह महीनें की सरकार में 15 पैसे का काम नहीं किया है। अपनी नई योजनाएं नहीं चलाई तो कोई बात नहीं, लेकिन जो पुरानी योजनाएं चल रही थी उन्हें भी बंद कर दिया। हिमकेयर की योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को बीमारी के समय 5 लाख का मुफ्त इलाज मिल रहा था वह भी बंद कर दिया।


'कांग्रेस ने वादे किए लेकिन किया कुछ नहीं'
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक लाख नौकरियां देने के लिए कहा था, एक नौकरी नहीं दी, 11 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया। गोबर खरीदने से लेकर 300 यूनिट बिजली देने का वादा किया, महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात कही थी, लेकिन दिया कुछ नहीं। हमने बिना कहे, बिना गारंटी दिए बस का किराया महिलाओं के लिए आधा किया, 30 हजार असहाय लोगों को हर महीने 3 हजार रुपए की पेंशन दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बंद करने के लिए अब कुछ नहीं छोड़ा। अब बारी आप लोगों की है कांग्रेस को सबक सिखाने की और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल का बटन दबाने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed