फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jairam appeared angry with his own leaders in the BJP board meeting

Mandi News: भाजपा मंडल की बैठक में अपने ही नेताओं से नाराज दिखे जयराम

Fri, 11 Oct 2024 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Jairam appeared angry with his own leaders in the BJP board meeting
कहा- कांग्रेस संस्थानों को एक-एक कर छीन रही और हम आप चुपचाप हाथ पर धरे बैठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी) । सराज के विकास कार्यों में कांग्रेस सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैये से निराश पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी ही पार्टी की मंडल कार्यकारिणी के नेताओं को आड़े हाथ लिया। भाजपा मंडल सराज के बालीचौकी में संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों रुपये सराज से कांग्रेस वापस ले गई, लेकिन किसी ने कोई आवाज नहीं उठाई। जयराम ने कहा कि आप लोग चुप बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रही थी कि सराज को स्वाभिमान के साथ खड़ा करूं ताकि कल को कोई भी सरकार आए कोई नेता आए लेकिन सराज किसी बात के लिए मोहताज न रहे। उन्होंने कहा कि सराज में करोड़ों के संस्थान बंद हुए और करोड़ों का पैसा कांग्रेस वापस ले गई। जयराम ने कहा कि इतना कुछ होने का बावजूद भी सब कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुप बैठे हैं। जयराम ने कहा कि कांग्रेस के 10 हजार भी वापिस होते थे तो इनके लोग कितना हल्ला डालते थे। उन्होंने फिर भावुक होते हुए कहा कि आप चुप बैठे हैं। कांग्रेस सरकार सराज के संस्थानों को एक एक करके छीन रही और हम आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि समय और तिथि निर्धारित करें और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करें। इसमें डरने की जरूरत नहीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



करसोग में सदस्यता महाभियान में पहुंचे जयराम ठाकुर
मंडी। भाजपा करसोग मंडल की महा सदस्यता अभियान की बैठक में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए युवा वर्ग हो या महिलाएं, सभी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा के साथ जुड़ने का उत्साह आज पूरे देश मे है । इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव बिहारी लाल शर्मा, पूर्व विधायक एवं सुंदरनगर जिलाध्यक्ष हीरालाल, करसोग के विधायक दीपराज बंथल समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को केंद्रीय टैक्स का शेयर एडवांस में देने के लिए जताया आभार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने त्योहारी सीजन के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश के टैक्स हिस्सेदारी को एडवांस में जारी करने के निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed