फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ITI Jogindernagar won the march past

Mandi News: आईटीआई जोगिंद्रनगर ने मार्चपास्ट में मारी बाजी

Thu, 01 May 2025 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 May 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
ITI Jogindernagar won the march past
मार्च पास्ट में अव्वल रही जोगिंद्रनगर की टीम को सम्मानित करते मुख्याति​थि। -स्रोत : संस्थान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला स्तरीय महिला वर्ग की आईटीआई खेलकूद का जोगिंद्रनगर में बुधवार को शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत मार्चपास्ट से हुई, जिसमें आईटीआई जोगिंद्रनगर ने पहला स्थान हासिल किया। आईटीआई सुंदरनगर दूसरे और मंडी तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस नेता और अधिवक्ता जीवन ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वॉलीबाल में मंडी ने थलौट को हराकर जीत दर्ज की। कबड्डी में पपलोग ने पधर को और बगस्याड़ ने डैहर को हराया। खो-खो में मंडी ने कोटली को शिकस्त दी। बैडमिंटन में मंडी ने सुंदरनगर और पधर ने पपलोग को पराजित किया। दोपहर बाद वुशू प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जीवन ठाकुर ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और तकनीकी शिक्षा में दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने बताया कि मंडी जिला की 12 आईटीआई बगस्याड़, चच्योट, डैहर, कोटली, मंडी ग्रेड ए, मंडी ग्रेड डब्ल्यू, निहरी, पधर, पपलोग, सुंदरनगर, थलौट और जोगिंद्रनगर से कुल 340 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। संस्थान में खिलाड़ियों के ठहराव, भोजन और शौचालय की उचित व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य जांच के लिए विभागीय टीम तैनात की गई है। इस अवसर पर ढेलू पंचायत की प्रधान सपना, भडयाड़ा पंचायत के प्रधान ज्ञान चंद, खेलों के पर्यवेक्षक प्राचार्य सुनील कुमार, लेख राज और संजय कुमार भी उपस्थित रहे।

मार्च पास्ट में अव्वल रही जोगिंद्रनगर की टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -स्रोत : संस्थान

मार्च पास्ट में अव्वल रही जोगिंद्रनगर की टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed