फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   It is necessary to build indoor stadium for the convenience of players: Anil Sharma

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इंडोर स्टेडियम बनाना जरूरी : अनिल शर्मा

Tue, 20 Aug 2024 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 20 Aug 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to build indoor stadium for the convenience of players: Anil Sharma
कहा- खेल विभाग की जमीन पर ही बनाया जा रहा इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन

विकास का विरोध करने वाले कभी मंडी के हितैषी नहीं हो सकते
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का कुछ संस्थाओं की ओर से विरोध करने के बाद सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि खेल विभाग की जमीन पर इंडोर स्टेडियम बनाने का विरोध करना तर्क संगत नहीं है।
कहा कि आज के युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देना का प्रयास किया है, ताकि राष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिल सके और यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकें। शिवरात्रि और देवी-देवताओं के बैठने के स्थान को लेकर विरोध पर अनिल शर्मा ने साफ किया है कि शिवरात्रि के स्वरूप और देवी-देवताओं के बैठने के स्थान से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा रही। इंडोर स्टेडियम बनने से किसी भी देवी-देवता को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। देवी-देवताओं को इस इंडोर स्टेडियम में शिवरात्रि के दौरान उचित स्थान देकर बैठान की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बारिश से भी बचाव होगा। एक ही छत के नीचे सभी देवताओं के दर्शन आम जनता कर सकेगी।
विज्ञापन

कहा कि रघुनाथ के पधर में प्रस्तावित खेल परिसर में कुछ निजी जमीन आने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा। ऐसा ही रती पुल के पास वन विभाग की तरफ से आपत्ति जताने के कारण वहां खेल परिसर बनाना संभव नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से खेलो इंडिया स्कीम के तहत आया पैसा एक साल में नहीं खर्चा गया तो यह लैप्स हो जाएगा और दोबारा नहीं मिलेगा। मंडी जैसी जगह में इंडोर स्टेडियम आज की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल से जुड़े लोग या खिलाड़ी इसका विरोध करते तो यह बात हजम करने लायक होती, लेकिन इसका विरोध ऐसे लोग कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पूरे जीवन काल में मंडी के लिए कुछ नहीं किया। जब ऐसे किसी विकास कार्य की बात होती है तो वे उसका बेवजह विरोध करना शुरू कर खुद को मंडी का हितैषी साबित करना चाहते हैं। अगर विरोध करने वाले लोग इतने ही मंडी के हितैषी हैं तो बताएं मंडी में बिना पेड़ काटे कहां बड़ा इंडोर स्टेडियम बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed